Sunday, February 17, 2019

आयुष्मान गोल्डन कार्ड पा ग्रामीणों के चेहरे पर आई मुस्कान -जनसेवा केंद्र बरनई पर एक कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री के द्वारा वितरित किया गया कार्ड


 बैतालपुर ब्लाक के ग्राम सभा बरनई खास के जनसेवा केन्द्र पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के द्वारा लगभग 700 परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया ,
कार्ड  का वितरण करते हुये श्री शाही जी ने कहा कि प्रत्येक कार्ड धारक 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है,सभी पात्रों को इसका लाभ मिलेगा ,वहीं किसान सम्मान योजना के बारे में बताते हुये उन्होंने कहा कि जिनका नाम सूची में है और जो सूची से बचित है ,वे भी अपना कागजात विभागीय कर्मचारियों के पास जमा कर दे उनको भी इस योजना का लाभ मिलेगा कोई पात्र किसान वंचित नही रहेगा,हाल ही में पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किये, ,
वहीं सीएससी के स्टेट मैनेजर अजय चौबे ने बताया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारक आसानी से 5 लाख तक का फ्री इलाज करा सकेगा, आगे उन्होंने बताया कि यह कार्ड जन सेवा केंद्र सेंटर पर आसानी से बनवाया जा सकता है ,सीएससी पर आने वाली अन्य योजनाओं प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना ,प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता मिशन के बारे में भी उन्होंने बताया ,कार्यक्रम स्थल पर लगे हेल्थ कैंप का लोगो ने बखूबी लाभ उठाया, सीएससी स्टेट कोऑर्डिनेटर ने जिला प्रबंधक अवधेश कुशवाहा, सुधीर जायसवाल ,ऋषिकेश सिंह को गोल्डेन कार्ड बनवाने में सक्रियता के लिये स्टेट मैनेजर सी एच सी प्रोत्साहित किया, इस दौरान कार्यक्रम में हरिशंकर पांडेय,संजय तिवारी, शैलेश त्रिपाठी, मयंक मिश्रा सुनील तिवारी, दीपक सिंह, गुड्डू कुशवाहा ,रवि मिश्रा अखिलेश त्रिपाठी ,अवधेश सिंह, उमेश कुमार ,उपेंद्र पाठक आदि हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

Sunday, February 3, 2019

चंद्रशेखर आजाद क्रिकेट कप प्रतियोगिता गौरीबाजार के फाइनल में गौरीखुर्द ने मारी बाजी

 गौरीबाजार चन्द्रशेखर आजाद इंटर कालेज के फिल्ड में सात जनवरी से चल रहे चंद्रशेखर आजाद  क्रिकेट कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच दो फरवरी को असरफ नगर व गौरी खुर्द की टीमो के बीच खेला गया,जिसमे गौरी खुर्द की टीम ने बाजी मारी,विजयी टीम को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख व पूर्व विधान सभा प्रत्यासी देवरिया सदर विजय प्रताप यादव ने टीवीएस मोटर साईकिल व उपविजेता असरफ नगर की टीम को टीवी देकर सम्मानित किया ,विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष गौरीबाजार विश्वविजय निषाद रहे.


बतौर मुख्य अतिथि विजय प्रताप यादव ने कहा कि इस प्रकार के खेलों के आयोजन से जहा छेत्रीय व ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है,वही खेल कूद शारीरिक विकास में भी लाभप्रद है

फ़ाइनल मैच में असरफ नगर ने टॉस जीत कर कप्तान मोनू अंसारी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम  75 रनों पर ही आल आउट  हो गयी,सबसे अधिक 30 रन प्रदीप ने बनाया, उसके बाद गौरी खुर्द की टीम ने खेलना शुरू किया,व टीम के कप्तान पंकज की सूझबूझ से टीम ने 5 ओवर मे ही जीत हासिल कर लिया,विजयी टीम के मैन ऑफ द सीरीज मुलायम यादव रहे,मैन आफ द मैच अंकित को दिया गया,आयोजक कमेटी में अनिल शर्मा महेश यादव ,बृजेश यादव, संजय यादव, विवेक यादव सलमान ,संजय सिंह,सर्वेश,चंद्रभूषण, इरफान,गौतम,दीनानाथ ,साबिर अली शामिल रहे.

Saturday, February 2, 2019

घर से दुकान जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारा ठोकर-मौत


घर से दुकान जा  रहे एक मजदूर को छेरिहवा के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कतरारी गांव निवासी बुचनु(30) पुत्र गिरिजा चौराहे पर एक विल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था,प्रत्येक दिन की तरह वह शनिवार को भी पैदल ही दुकान पर जा रहा था। अभी वह छेरिहवा गांव के समीप पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से पूरे परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा,पूरे परिवार पत्नी हृदयावती, बेटे आकाश व इन्द्रेश बेटी रुबी का रो रो कर बुरा हाल था।उनके करुण क्रंदन से देखने वालों की आँखे भर आ रही थी,लोग यही कह रहे थे अब इस परिवार का भरण पोषण कौन करेंगया.

सपा बसपा महागठबंधन के देवरिया लोक सभा से हो सकता है, इस उम्मीदवार का नाम



देवरिया 2019 लोक सभा चुनाव को लेकर जहा सभी पार्टीया अपने अपने उमीदवार को लेकर मैदान में उतरने लगी है । इस बार सपा बसपा गठबन्धन होने से जहा अन्य पार्टीयो में खलबली मची हुई है ।सपा बसपा गठबन्धन के लगभग सभी उमीदवारों को मैदान में उतारा जा चुका है ,वही देवरिया लोक सभा छेत्र से उम्मीदवारो को लेकर कयासों का बाजार गर्म है, यह से बसपा के पिछले उमीदवार रहे नियाज अहमद अपने वोट के अनुसार दूसरे नम्बर पर थे ।
इस लोक सभा से बसपा ने अपना उमीदवार विनोद जायसवाल को बनाया है,वही सूत्रों की माने तो अभी दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व देवरिया की सीट को लेकर कुछ फेरबदल करने की फिराक में है,इस सीट को लेकर बसपा द्वारा दुबारा सर्वे कराया गया है,जिसमे नये उम्मीदवार के रूप में बुधु खा निवासी मैनुदिन खान का नाम सरगर्मी से आगे आ रहा है,वही मैनुदीन खान का नाम आने से स्थानीय लोगो मे खुशी की लहर है, स्थानीय लोगो की माने तो अगर पार्टी नेतृत्व मैनुदीन खान को टिकट दे कर अपना उम्मीदवार बनाती है तो वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे,क्योंकि जिस निःस्वार्थ भाव से उन्होने बिना किसी पद के गरीबो की सेवा की है ,उसी तरह पूरे लोक सभा की करेंगे और जनता भी ऐसे ब्यक्ति का सहयोग करेगी

Thursday, January 31, 2019

सीएससी के राज्य प्रमुख ने किया देवरिया जिले के जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण

केंद्र संचालको की समस्याओं से हुये रूबरू-योजनाओं की दी  जानकारी   .           

               
  सीएससी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के राज्य प्रमुख अतुलित राय  देवरिया जिले के जनसेवा केंद्रों का 31 जनवरी को दौरा किये,इस दौरान वे जनसेवा केंद्र संचालको की समस्याओं से अवगत हुये व उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं आयुष्मान भारत, यूपीपीसीएल बिल कलेक्शन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी भी दिये , गौरीबाजार में वी एल ई की मीटिंग किये व प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत उत्तीर्ण छात्रो को प्रमाण पत्र वितरित किये.

बखरा इंटर कालेज में वी एल ई के मीटिंग के दौरान मनोज व सुधीर श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण व गुलदस्ता भेट कर सभी वीएलई के तरफ से स्टेट मैनेजर श्री रॉय का स्वागत किया गया, उपस्थित सभी वी एल ई का परिचय प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने कहा कि वी एल ई सरकार के योजनाओं के प्रसारण की एक मजबूत कड़ी है, जो सरकार की विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को रूबरू कराने के साथ उन्हें उससे लाभान्वित भी कराते हैं, आगे उन्होंने सरकार की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत,बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना के अलावा अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया, व सीएचसी पर आने वाली अन्य योजनाओं इकनॉमिक सर्वे आदि की भी जानकारी दी.
वही स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर अजय प्रकाश चौबे ने बैंकिंग सिस्टम से जुड़ी,अश्वनी शुक्ला ने इन्सुरेंस से जुड़ी जानकारी दिये,इस दौरान जिला प्रबंधक सुधीर जायसवाल, अवधेश कुशवाहा, ऋषिकेश सिंह व हर्षित श्रीवास्तव, नागेंद्र, पंकज ,यादवेंद्र यादव,अमित कुमार सिंह,भोला कुमार,अनिल यादव,प्रेम यादव, अकबर ,देवव्रत यादव ,सतीश ,रवि, गोलू ,सूरज यादव सहित लगभग 50 की संख्या में वी एल ई  मौजूद रहे.

Monday, January 28, 2019

इस शख्स की हो रही हर तरफ चर्चा जाने क्या है इसके पीछे की वजह ।


देवरिया जिले के गरीबो के मसीहा कहे जाने वाले समाजसेवी मैनुदिन खान द्वारा 28 जनवरी को जरूरत मंद गरीबो में दो सौ कम्बल वितरण किया ,इस दौरान उनके भतीजे शोएब और बचपन के दोस्त विक्रम मौजूद रहे।


समाजसेवी और धनलक्ष्मी के सीएमडी मैनुदिन खान के द्वारा सोमवार को शहर के कोतवाली रोड समेत जिलाधिकारी आवास सुभाष चौक समेत तमाम जगहों पर सड़क किनारे सो रहे ,गरीबो असहायों में दो सौ कम्बल वितरण किया गया जिसमें उनके भतीजे शोएब और उनके बचपन के मित्र विक्रम मौजूद रहे, विक्रम ने बताया कि अभी तक एग्यारह हजार कम्बल गरीबो को वितरण किया गया है।इस ठण्ड के मौसम में कम्बल पा कर गरीबो के चेहरे पर खुशी की एक अलग झलक थी,वे तहेदिल से दुआ देने के साथ यह कह रहे थे कि बहुत लोग पैसे वाले है लेकिन इनके जैसा कोई इंसान नही है जो हम गरीबो के दर्द को अपना समझ कर कर रहे है।


समाजसेवी मैनुदीन खान अपने समाज सेवी कार्यो के कारण आज समाज मे अपनी एक अलग पहचान बनाये हुये है । उन्होंने अपने पैसे से दो सौ  गरीब बच्चों की पूरी पढ़ाई का जिम्मा उठाया है ,साथ ही सैकड़ो गरीब बेटियों की शादी कराई है ,उन्होंने अपने पैसे से तीन गांवो को ओडीएफ कराया ,साथ ही ईलाज के साथ मुफ्त में एम्बुलेंस देने का कार्य किया है ,

उनकी यह समाज सेवी छवि अन्य लोगो के लिये आईने के समान है, जो जनता को झूठा दिलासा दे कर उन्हें छलते है, मैनुद्दीन खान के परोपकार के कार्य की चर्चा जनपद में जोरो पर है

इस तरीके से खाये मुगफली-मिलेगी अश्वगंधा से दस गुना ताकत




आप लोग जानते हैं, मूंगफली हमारे लिए बहोत फायदेमंद होती है, आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे घर मे मूंगफली का तेल भी इसतेमाल करा जाता है, आप लोगो को बता दें कि मूंगफली बादाम जितनी फायदेमंद होती है। जैसा की आप लोग जानते हैं कि अश्वगंधा हमारे लिए किसी वरदान से कम नही पर आने वाले समय मे अश्वगंधा के दाम धीरे-धीरे बढ रहे है।



पर आज हम आप लोगो एक ऐसी चीज़ के बारे मे बताएंगे जो कि अश्वगंधा जितनी ही फायदेमंद होती है, जी हा आपको बता दें कि भुनी हुई मूंगफली अश्वगंधा जितनी फायदेमंद होती है। तो आज हम आप लोगो को भुनी हुई मूंगफली से होने वाले फायदों के बारे मे बताने जा रहे है।



जैसा की आप लोग जानते हैं कि कुछ लोग जन्म से कमज़ोर होते है, पर आप लोगो को बता दें कि अगर वो लोग भुनी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं, तो वो अपनी कमज़ोरी और मोटापे को बड़ा सकते हैं, क्योंकि भुनी हुई मूंगफली में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और फैट होता है, जो व्यक्ति के वजन बढ़ाने के लिए काफी जरुरी है।



आप लोगो को बता दें कि अगर आपका पाचन तंत्र कमज़ोर हैं, तो आपके लिए भुनी हुई मूंगफली किसी वरदान से कम नही है, क्योंकि भुनी हुई मूंगफली मे फाइबर होता है, जो कि हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने मे हमारी मदद करता है।

आप लोगो को बता दें कि अगर आप जिम जा रहे हैं तो आपके लिए भुनी हुई मूंगफली किसी रामबांण से कम नही है, क्योंकि भुनी हुई मूंगफली मे अधिक मात्रा मे प्रोटीन होता है, जो कि जिम करने वालों के लिए बहोत फायदेमंद होता है।

Search This Blog